Thursday, April 25, 2024
Advertisement

राजन पर भारी राजनीति: दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में मोदी इन, राजन आउट

नई दिल्‍ली: साल 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी की पहले ही भविष्‍यवाणी करने वाले और मौद्रिक नीति पर सरकार के सामने भी तन कर खड़े रहने वाले रघुराम राजन की रणनीति पर नरेंद्र मोदी की

India TV Business Desk India TV Business Desk
Updated on: October 06, 2015 16:59 IST
दुनिया के 13वे...- India TV Hindi
दुनिया के 13वे प्रभावशाली व्यक्ति हैं नरेंद्र मोदी

नई दिल्‍ली: साल 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी की पहले ही भविष्‍यवाणी करने वाले और मौद्रिक नीति पर सरकार के सामने भी तन कर खड़े रहने वाले रघुराम राजन की रणनीति पर नरेंद्र मोदी की राजनीति का पलड़ा भारी पड़ गया। दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की Bloomberg Markets’ 50 Most Influential सूची में पहली बार नरेंद्र मोदी का नाम शामिल किया गया है। हालांकि इस सूची से आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और एसबीआई चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य को बा‍हर कर दिया गया है। इस सूची में राजनेता, मनी मैनेजर्स, वेंचर कैपिटालिस्‍ट, बैंकर्स, कॉरपोरेट दिग्‍गज जैसे लोगों को शामिल किया जाता है।

13वें नंबर पर हैं मोदी

Bloomberg Markets’ 50 Most Influential सूची में नरेंद्र मोदी का स्‍थान 13वां हैं। इस सूची में तीन अन्‍य को जगह मिली हैं, वह हैं अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा, जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग।

इन्‍वेस्‍टमेंट फ्रेंडली सुधार

ब्‍लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि मई 2014 के चुनावों में मोदी ने पिछले 30 साल की सबसे बड़ी जीत हासिल की है, जिससे उन्‍हें कुछ इन्‍वेस्‍टमेंट फ्रेंडली सुधार करने की क्षमता मिली। ब्‍लूमबर्ग ने लिखा है कि इस साल भारत की विकास दर चीन से ज्‍यादा रह सकती है। मोदी ने इस साल यूएस, चीन और ऑस्‍ट्रेलिया समेत कई विदेश दौरे कर दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

पिछली बार राजन और भट्टाचार्य का था नाम

पिछले साल इस सूची में आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और एसबीआई चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य को शामिल किया गया था। इस साल यह दोनों ही इस सूची से बाहर हैं। राजन, जिन्‍होंने 2003 से 2007 तक अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष में मुख्‍य अर्थशास्‍त्री की भूमिका निभाई, भारत और विदेशों में बहुत सम्‍मानित व्‍यक्ति हैं। केंद्रीय बैंक का संचालन अपने तरीके से करने की वजह से वह भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। 

प्रभावशाली लोगों की पूरी सूची

Rank  Name

1        Janet Yellen, chairperson, US Federal Reserve

2        Xi Jinping, president of China

3       Tim Cook, CEO, Apple

4       Larry Fink, co-founder, BlackRock

5       Warren Buffet, CEO, Berkshire Hathway

6       Barack Obama, US president

7       Carl Icahn, chairman, Icahn Enterprises

8       Llyod Blankfein, CEO, Goldman Sachs

9       Angela Merkel, German chancellor

10     Reid Hoffman, co-founder, LinkedIn

11     Jamie Dimon, CEO, JPMorgan Chase

12     Abigail Johnson, CEO, Fidelity Investments

13     Narendra Modi, prime minister of India

14     Mario Draghi, president, European Central Bank

15     Jeff Bezos, founder, Amazon

16     Ana Botin, chairman, Banco Santander

17     Jorge Paulo Lemann, co-founder, 3G Capital

18     Ray Dalio, founder, Bridgewater Associates

19     Elizabeth Warren, US senator

20     Thomas Piketty, professor, Paris School of Economics

21     Jeffrey Gundlach, founder, DoubLine Capital

22     Fan Bao, founder, China Renaissance

23     Tidjane Thiam, CEO, Credit Suisse Group

24     Ruth Porat, CFO, Google

25     Elon Musk, founder, Tesla Motors

26     Paul Singer, founder, Elliott Management

27     Marc Andreessen, co-founder, Andreessen Horowitz

28     Renaud Laplanche, founder, LendingClub

29     Akio Toyoda, president, Toyota Motor

30     Paul Krugman, City University of New York Graduate Center

31     Pope Francis, Roman Catholic Church

32     Ellen Kullman, CEO, DuPont

33     Wang Qishan, Central Commission for Discipline Inspection

34     Jonathan Gray, global head of real estate, Blackstone Group

35     Ken Griffin, founder, Citadel

36     John Stumpf, CEO, Wells Fargo

37     Wang Jianlin, founder, Dalian Wanda Group

38     Christine Lagarde, managing director, International Monetary Fund

39     Jiang Jianqing, chairman, Industrial & Commerical Bank of China

40     Jimmy Lai, founder, Next Media

41     Aliko Dangote, founder, Dangote Group

42     Michael Kim, founder, MBK Partners

43     John Taylor, professor, Stanford University

44     Blythe Masters, CEO, Digital Assets Holdings

45     George Osborne, UK Chancellor of Exchequer

46     Richard Thaler, professor, University of Chicago

47     Elizabeth Holmes, founder, Theranos

48     Mo Ibrahim, chairman, Mo Ibrahim Foundation

49     Jane Gladstone, senior managing director, Evercore Partners

50     Ruchir Sharma, head of emerging markets and global macro, Morgan Stanley Investment Management

यह भी पढ़ें

त्‍योहारी सीजन में सस्‍ते हवाई सफर का मौका, कंपनियां लाईं छूट का तोहफा

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें बिज़नेस सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement