A
Hindi News लाइफस्टाइल जीवन मंत्र बुधवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

बुधवार का राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, लेकिन द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी। इसके साथ ही आज शुभ योग लग रहा है। जानिए इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope- India TV Hindi horoscope

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, लेकिन द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी। इसके साथ ही आज सर्वार्थसिद्ध योग लग रहा है। जो कि सुबह 06:18 से दोपहर 01:46 तक रहेगा। इस शुभ योग के कारण हर राशि के जातकों का दिन अच्छा जाएगा।  जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि का राशिफल
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें।

वृष राशि का राशिफल
आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आखिर आपको वो मिल ही जाएगा जो आपको चाहिए।

मिथुन राशि का राशिफल
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। उनकी सलाह पर ध्यान दें खासतौर से यदि वो आपसे बड़े हैं तो उनकी सलाह से आपको लाभ ही होगा। उनके इरादे पर संदेह ना करें। वो निस्वार्थ भाव से ही आपको सलाह देंगे।

कर्क राशि का राशिफल
 आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News