Hindi News लाइफस्टाइल जीवन मंत्र Monthly Horoscope: इस माह कर रहे है कई ग्रह राशिपरिवर्तन, इस राशियों के लिए होगा खास

Monthly Horoscope: इस माह कर रहे है कई ग्रह राशिपरिवर्तन, इस राशियों के लिए होगा खास

इस माह बुध वृश्चिक राशि पर प्रवेश किया। इसके साथ ही शुक्र तुला राशि पर प्रवेश कर रहा है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों के लिए अच्छा, तो कुछ राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह माह....

horoscope- India TV Hindi horoscope

धर्म डेस्क: नवंबर माह की शुरुआत हो गई है। इस माह दो ग्रह राशिपरिवर्तन कर रहे है। जिसके कारण हर राशि क जातकों पर थोड़ा-थो़ड़ा प्रभाव पड़ेगा। इस माह बुध वृश्चिक राशि पर प्रवेश किया। इसके साथ ही शुक्र तुला राशि पर प्रवेश कर रहा है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों के लिए अच्छा, तो कुछ राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

सरे और तीसरे सप्ताह में वृश्चिक राशि में बुध के प्रभाव के कारण वृष राशि के व्यावसायिक लोगो के लिए ये समय परेशानियों से भरा रह सकता है। और साथ ही वित्तीय हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। सेहत ठीक नही रहेगी, बदन में दर्द रह सकता है। जानिए राशि के अनुसार नवबंर माह कैसा बीतेगा।

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए नवम्बर माह का पहला सप्ताह कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आपके कटु शब्दों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। सहभागी के साथ मतभेदों और विवादों के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। घरेलू कलह के कारण मंगल कार्यो में विघ्न आ सकता हैं। इस दौरान आप अपने आत्मविश्वास में भी कमी महसूस करेंगे।

अविवाहितों के प्रेम संबन्ध मजबूत होने के योग हैं। कैरियर में थोड़ा सुधार दिखाई देगा और इसके साथ साथ आपको अपने खातों पर भी ध्यान देने की भी आवश्यकता हैं। तुला में शुक्र के प्रभाव से आपकी गृह स्थिति ठीक रह सकती हैं। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। व्यावसायिक तौर पर वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत पर मिला जुला असर रह सकता है।

वृश्चिक राशि में बुद्ध के प्रभाव के कारण दूसरे और तीसरे सप्ताह में आपको नाम और शौहरत की प्राप्ति हो सकती है। अप्रत्याशित धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। साथ ही आप दुश्मनो पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक तौर पर उच्चाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रसंशा हो सकती है।

इस माह के मध्यांत के बाद सेहत संबन्धी परेशानियों का समना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में भारी कमी आ सकती है। आपकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लग सकती है, इसलिए अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करें। व्यावसायिक जीवन के साथ साथ आपकी नीजि जिंदगी और प्रेम संबन्ध भी प्रभावित रह सकते हैं।

महीने के अंतिम सप्ताह में आपको अप्रत्याशित विफलता का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा और अपने नीजि जीवन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत का असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। व्यावसायिक तौर पर कार्यो में बाधाएं और वित्तीय हानि हो सकती है। घरेलू रिस्ते सौहार्दपूर्ण रहेंगे।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए इस महीने की शुरुआती समय अनुकूल रहेगा। खासकर मिडिया और कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोगो के लिए ये वक्त शुभ रह सकता है, इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत रह सकती है। और आपको नाम एवं शौहरत की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी रहने की उम्मीद है और आप खुद को स्वस्थ और उर्जावान महसूस करेंगे।

तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के चलते आपको सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कैरियर में बाधाओं के कारण विकास धीमा होने की संभावनाएं हैं। सामान्य जीवन में भी मिला जुला असर रह सकता है। प्रेम सम्बंधो में बेहतरी के लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे।

दूसरे और तीसरे सप्ताह में वृश्चिक राशि में बुध के प्रभाव के कारण वृष राशि के व्यावसायिक लोगो के लिए ये समय परेशानियों से भरा रह सकता है। और साथ ही वित्तीय हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। सेहत ठीक नही रहेगी, बदन में दर्द रह सकता है। किसी महिला के साथ विवाद हो सकता है।

तुला में शुक्र के प्रभाव के चलते आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। नाम और शौहरत बढ सकती है। तन मन में सकारात्मक उर्जा का विकास होने की संभावनाए है। और साथ ही किसी नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है। इस माह के मध्यांत के बाद विवाहित जोड़ो को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, मगर फिर भी दोनो के बीच प्रेम बना रहेगा। अविवाहितों को अपने प्रेम संबन्धो पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत ठीक ठाक रहेगी।

महीने के अंतिम सप्ताह में आपको अपनी संपति से बड़ा धन लाभ हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान बढने के योग हैं। राजनैतिक आदमियों के लिए अच्छा समय हैं। मां बाप के साथ संबन्ध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। व्यावसाय के विस्तार के भी योग बन रहे हैं, मगर अभी इस से लाभ की संभावनाएं नही हैं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News