देखें: INS अरिहंत नेवी में शामिल, अब पानी से भी ‘न्यूक्लियर अटैक’ कर सकेगा भारत

  • भारतीय नौसेना की ताकत अब और ज्यादा बढ़ चुकी है। INS अरिहंत मिलने से भारत दुनिया का ऐसा छठा देश बन गया है जिसने खुद परमाणु पनडुब्बी बनाई है।

  • इस पर K-15 या बीओ-5 शॉर्ट रेंज मिसाइलें तैनात हैं। ये 700 किलोमीटर तक टारगेट हिट कर सकती हैं।

  • अरहिंत K-4 बैलिस्टिक मिसाइलों से भी लैस है। इनकी रेंज 3500 किलोमीटर तक है।

  • इससे पानी के अंदर और पानी की सतह से न्यूक्लियर मिसाइल दागी जा सकती है।

  • अब तक 5 देशों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन के पास ही न्यूक्लियर ऑर्म्ड सबमरीन थीं। अब भारत दुनिया का ऐसा छठा देश बन गया है जिसने खुद परमाणु पनडुब्बी बनाई है।

  • यह पानी के अंदर से किसी एयरक्राफ्ट को भी यह निशाना बना सकती है।

  • INS अरिहंत को ट्रायल के दौरान हर तरह के परीक्षण से गुजारा गया जिससे कि पानी में यह एक अहम हथियार साबित हो।

  • यह 6 हजार टन वजनी न्यूक्लियर सबमरीन है।