तस्वीरों में देखें पर्ल हार्बर जहां मारे गए थे 2000 से ज्यादा अमेरिकी

  • अमेरिका के नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर हमले के बुधवार को 75 वर्ष पूरे हो गए। इस हमले में 2,400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

  • जापान के 350 से अधिक युद्धविमानों द्वारा किए गए हमलों में 2,403 अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई।

  • लगभग 20 अमेरिकी पोत डूब गए थे या नष्ट हो गए थे और 300 से अधिक विमान नष्ट हो गए थे।

  • इस हमले ने अमेरिका को हिला कर रख दिया, जिसके बाद वह भी द्वितीय विश्व युद्ध में कूद गया।

  • अमेरिका ने छह अगस्त, 1945 को जापान के हिरोशिमा में परमाणु बम से हमला किया।

  • इसके तीन दिन बाद अमेरिका ने नागासाकी में भी परमाणु बम हमला किया, जिसके बाद 15 अगस्त, 1945 को जापान ने अपनी हार स्वीकार कर ली।

  • खबरें हैं कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे दिसंबर के अंत में पर्ल हार्बर के अरिजोना मेमोरियल का दौरा करेंगे।

  • हालांकि, पर्यवेक्षकों के अनुसार, ऐसी संभावना कम ही है कि आबे पर्ल हार्बर पर किए गए हमले के लिए माफी मांगेंगे।

  • ओबामा ने इस साल के शुरुआत में हिरोशिमा का दौरा किया था और इसके छह महीने बाद आबे पर्ल हार्बर का दौरा करने वाले हैं।