In Pics: घुमक्कड़ों की खास पसंद हैं राजस्थान के ये 10 शहर

  • भारत विविधताओं का देश है। यहां आपको खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा में इतनी विविधताएं देखने को मिलती हैं, जितनी शायद ही दुनिया के किसी दूसरे देश में हों। विविधताओं के इसी देश में एक राज्य है राजस्थान। आज हम आपको राजस्थान की सैर पर ले चलेंगे। आइए, देखते हैं राजस्थान के 10 मशहूर शहरों से कुछ तस्वीरें... (Photo: David Kerkhoff/WikimediaCommons)

  • जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में देखने लायक कई चीजें हैं। इस शहर को 'गुलाबी शहर' कहा जाता है क्योंकि यहां की अधिकांश इमारतें आपको इसी रंग की मिलेंगी। तस्वीर में आमेर का किला दिख रहा है। (Photo: Marc Hoffmann/WikimediaCommons)

  • उदयपुर: उदयपुर को 'वेनिस ऑफ द ईस्ट' कहा जाता है। इस शहर में आपको कई झीले मिलेंगी, और यहां घूमना आपके जीवन का एक शानदार अनुभव होगा। तस्वीर में उदयपुर का मशहूर सिटी पैलेस दिख रहा है। (Photo: Geri from Biel/Bienne, Schweiz/WikimediaCommons)

  • बीकानेर: यह बीकानेर में स्थित जूनागढ़ के किले की तस्वीर है। यह शहर अपनी पुरानी शानदार इमारतों के अलावा अपने खान-पान के लिए भी काफी मशहूर है। (Photo: user:Flicka/WikimediaCommons)

  • जोधपुर: जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को 1459 में राजपूत राजा राव जोधा सिंह ने बसाया था। इस शहर को 'सन सिटी' भी कहा जाता है क्योंकि यहां आपको सूरज की गर्मी साल भर मिलती रहती है। तस्वीर में जोधपुर का प्रसिद्ध क्लॉक टावर दिख रहा है। (Photo: Abhishekchhatwani/WikimediaCommons)

  • जैसलमेर: जैसलमेर राजस्थान के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इसे 1156 में महारावल जैसल सिंह ने बसाया था। थार के रेगिस्तान के अलावा यहां घूमने के लिए काफी जगहे हैं। यहां की जिंदगी का भरपूर मजा लेना हो तो कम से कम 2-3 दिन की छुट्टी लेकर जाएं। (Photo: Valentina Pierantonio/WikimediaCommons)

  • पुष्कर: यह राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। कहा जाता है कि यहां की पुष्कर झील भगवान शिव के आंसुओं से बनी है। यहीं पर ब्रह्मा का मशहूर मंदिर भी है। तस्वीर में पुष्कर की पहाड़ियां दिख रही हैं। (Photo: www.flickr.com/photos/4ocima/WikimediaCommons)

  • भरतपुर: राजस्थान की यह जगह अपने पक्षियों के लिए बहुत मशहूर है। यहां पर आपको तमाम तरह के जीव-जंतु देखने को मिलेंगे। तस्वीर में भरतपुर का महल दिख रहा है। (Photo: Bornav27may/WikimediaCommons)

  • चित्तौड़गढ़: ऐसा शायद ही हो कि भारत में किसी ने इस जगह के बारे में न सुना हो। यह राजस्थान के सबसे पुराने शहरों में से है और महाराणा प्रताप की धरती है। तस्वीर में चित्तौड़गढ़ का किला दिख रहा है। इस शहर को चित्तौड़ भी कहते हैं। (Photo: Fulvio Spada/WikimediaCommons)

  • माउंट आबू: यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। अरावली की पहाड़ियों में बसा यह शहर आपको यकीनन बेहद पसंद आएगा। (Photo: Ssteaj/WikimediaCommons)

  • अलवर: अलवर को कछवाह राजपूत राजा प्रताप सिंह ने 1770 में बसाया था। यहां आपको कई पुरानी इमारतों के साथ-साथ खूबसूरत मंदिर भी मिलेंगे। और आसपास की हरियाली भी आपका मन मोह लेगी। (Photo: Snehashish Chatterjee/WikimediaCommons)