A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड सुनील ग्रोवर को मनाने के लिए अब ये रास्ता अपनाएंगे कपिल शर्मा

सुनील ग्रोवर को मनाने के लिए अब ये रास्ता अपनाएंगे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच इन दिनों खूब विवाद छिड़ा हुआ है। इसे लेकर दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर कई वार कर रहे हैं। हालांकि इसमें कपिल जहां एक तरफ प्यार और सहानुभूति का सहारा ले रहे हैं, वहीं सुनील कड़े शब्दों में उनका जवाब दे रहे हैं।

kapil sunil- India TV Hindi kapil sunil

नई दिल्ली: अभिनेता-स्टैंडअप कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच इन दिनों खूब विवाद छिड़ा हुआ है। इसे लेकर दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर कई वार कर रहे हैं। हालांकि इसमें कपिल जहां एक तरफ प्यार और सहानुभूति का सहारा ले रहे हैं, वहीं सुनील कड़े शब्दों में उनका जवाब दे रहे हैं। पिछले दिनों खबरों के अनुसार इनकी यह लड़ाई हाथापाई तक पहुंच चुकी थीं। हाल ही में कपिल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए ट्विटर पर सुनील से माफी मांगी थी। लेकिन दूसरी तरफ सुनील ने उन्हें भगवान जैसा बर्ताव न करने की राय दी। इनके ऐसे ट्वीट्स देखकर तो लगता है कि सुनील, कपिल से काफी नाराज हैं। हालांकि अब कपिल ने कहा है कि वह सुनील के घर जाएंगे।

दरअसल सुनील ने हाल ही में ट्वीट करते हुए कहा कि  “भाई जी। हां, आपने मुझे काफी दुख पहुंचाया है। हमने आपसे काफी कुछ सीखा। केवल एक सलाह देना चाहता हूं कि जानवरों के अलावा इंसानों को भी सम्मान देना शुरू कर दीजिए। हर कोई आपके जैसा सफल नहीं होता। सभी आप जैसे प्रतिभाशाली नहीं होते। अगर सब आप जैसे प्रतिभाशाली हो जाएंगे तो आपकी कद्र कौन करेगा। यह आपका कार्यक्रम है और आप किसी को भी कभी बाहर कर सकते हैं, यह आभास कराने के लिए शुक्रिया। लेकिन भगवान जैसा बर्ताव मत करो।“ इसके रिप्लाई में कपिल ने कहा, "पाजी दिल जीत लिया आपने... अब तो मैं आपसे और भी ज्यादा प्यार करने लगा हूं। अब बड़ा मजा आने वाला है... अक्ल आने के बाद.. आई लव यू।" वैसे सुनील को मनाने के लिए कपिल अपनी ओर से हर रास्ता अपना रहे हैं।

कपिल यहीं पर ही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, "बहुत वक्त के बाद आज 6 बजे शूट खत्म किया और काफी कुछ मिस भी किया। शाम को मिलते हैं आपके घर पर।" लेकिन सुनील इतने नाराज हैं कि उन्होंने कपिल के इन ट्वीट्स का रिप्लाई करना भी जरूरी नहीं समझा।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें पूरा मामला:-

Latest Bollywood News